नानौता सहारनपुर। प्रमी जोड़े को पकड़ने के लिए एक खास लोगो का ग्रुप एक्टिव रहता है जिनकी निंगाहों से बच कर प्रेमी जोड़ा सस्ते होटल में रूम लेकर अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ते है,लेकिन इसी प्रेम कहानी के पीछे घात लगाकर पुलिस को बुला छापेमारी करते है,ऐसा ही एक मामला नानौता में बने एक होटल से सामने आया है जहां एक प्रमी प्रेमिका जोकि अलग अलग समुदाय के बताये जाते है,दोनों ने एक होटल में रुकना चाहा तो एक खास दल जोकि घात लगाये हुए बैठा था दल ने दोनों प्रेमीयों के होटल में होने की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को साथ लेकर थाना में ले गई,थाना नानौता अध्यक्ष विकास चरण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी बालिग है जोकि होटल में नही बहार बाग में घूम रहे थे,होटल के अन्दर रिशेप्शन रजिस्टर में दोनों कि कोई एंट्री नही हुई थी जिस से यह कहा जाये कि दोनों होटल में थे,हंगामा कर रहे लोगो द्वारा दोनों प्रेमी को पकड़ कर होटल में बैठाया हुआ था जहां से हमने उनको कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की।इस सम्बन्ध में युवक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



