उत्तर प्रदेश-के जिला हापुड़ में दैनिक अखबार के पत्रकार नसीम सिद्दीकी पुत्र समीम की पीठ पीठ कर हत्या के मामले में नया मोड़ आया है जिसको लेकर पत्रकार जगत में हलचल मच गई,पत्रकार की हुई हत्या पर पुलिस के दो बड़े अधिकारियो द्वारा दिए गए अलग अलग बयानों में जनता के बीच हलचल पैदा हो गई,इस प्रकरण में हत्या का सच जानने के लिए पत्रकार प्रदेश में एक जुट होकर हत्या का खुलासा सीसीटीवी कैमरे के आधार पर खुलासा करने की मांग उठने लगी है|
हत्या के सम्बन्ध में C O के एक बयान में कहा गया है कि एक फेक्ट्री में विज्ञापन लेने गए पत्रकार का उसीके तीन साथियों में झगड़ा हुआ जिसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी म्रत्यु हुई,हत्या को लेकर उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही,पत्रकार फ्लोर मिल पर चन्दा लेने गए थे,इनके साथ मिल में मार पीट हुई है,अस्पताल में पत्रकार की म्रत्यु हो गई है,इस सम्बन्ध में दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है,इस तरह दो अधिकारीयों के ब्यान पर जनता में रोष है|



