किसान मजदूर संगठन ने जाँच व कार्यवाही हेतु दिया धरना
नानौता सहारनपुर। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सहकारी चीनी मिल नानौता के अधिकारीयों एंव कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया गया,किसानो की मांग थी कि भ्रष्टाचार अधिकारीयों व कर्मचारियों एंव ठेकेदारों के खिलाफ FIR कर कानूनी कार्यवाही की जाये,प्रदर्शन के दौरान जर्नल मैनेजर मिल व तहसीलदार द्वारा 17 अगस्त तक जाँच कर रिपोर्ट देने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
सोमवार की सुबह किसान सहकारी चीनी मिल नानौता में किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन कारियों का आरोप है कि मिल अधिकारीयों एंव कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार करते हुए फर्जी तरीके से ठेकेदारों के खतों में डबल भुगतान किया गया है,इस सम्बन्ध में चीनी मिल जर्नल मैनेजर अंकित कुमार व तहसीलदार संजीव कुमार द्वारा इस विषय में जाँच टीम गठित कर दी गई है 17 अगस्त तक जाँच कर रिपोर्ट सर्वजनिक करने का आस्वासन दिया,आस्वासन के बाद किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी व मिल जीएम के नाम मिल में हुए भ्रष्टाचार सम्बधित ज्ञापन दिया,किसानो द्वारा कार्यवाही के आस्वासन पर 18 तक के लिए धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। इस दौरान किसान मजदुर संगठन जिला अध्यक्ष अजब सिहं जिला उपाध्यक्ष मोन्टू राणा,मैनपाल सिंह,पवन कुमार,लोकेश,तरशेम राणा ,सागर पुंडीर ब्लॉक अध्यक्ष आदि उपस्ति रहे।



