दिनदहाड़े पंडित के मकान में चोरी सोने चांदी के ज़ेवर साफ़

नानौता सहारनपुर। ओलरा रोड स्तिथ पंडित अमित शर्मा पुत्र अशोक कुमार निवासी मोहल्ला सरवज्ञान नानौता के घर दिनदहाड़े मकान में चोरी हो गई,घटना पर पहुंची स्थनीय पुलिस थाना अध्यक्ष विकास चरण ने घटना का जायजा लिया,पीड़ित परिवार के मुताबिक सोने चांदी के जेवर व रखे पैसे हुए चोरी।
ब्रहस्पतिवार की सुबह समय करीब 10 बजे ओलरा रोड स्तिथ पंडित अमित शर्मा पुत्र अशोक कुमार के घर दिनदहाड़े मकान में चोरी हो गई,पीड़ित परिवार ने घर में हुई चोरी की सुचना पुलिस हेल्पलाइन को दी,हेल्पलाइन पुलिस द्वारा घटना की जानकारी स्थनीय पुलिस थाना अध्यक्ष विकास चरण को दी,घटना पर पहुंची स्थनीय पुलिस ने घटना का चारो और जायजा लिया,और पीड़ित परिवार को थाना बुला तहरीर ली गई।
अमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया सुबह वह पूजापाठ में गया हुआ था,पत्नी सपना घर पर थी वह किसी काम के लिए घर से बहार निकली तो अज्ञात चोर ने घात लगाकर उपर छत के रास्ते अन्दर घर में घुस कर अन्दर की कुण्डी लगा आराम से चोरी की और छत के ही रास्ते फरार हो गया,पत्नी ने अन्दर की कुण्डी लगी देख हल्ला किया तो अन्दर कमरे में चोरी होना पाया,पीड़ित के अनुसार सोने का मंगलसुत्र चांदी की पाजेब व नगदी चोरी हुआ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *