नानौता सहारनपुर । सहकारी चीनी मिल नानौता मे करीब 68 लाख रुपये के गबन के सम्बन्ध में चीनी मिल चेयरमैन रविन्द्र सिंह पुंडीर ने प्रेसवार्ता कर बताया गया है कि मिल में लेखा विभाग व ठेकेदारों एंव कर्मचारियों द्वारा 68 लाख रूपये के गबन पर सख्त कार्यवाही की गई है जिसमे गबन किया गया सारा पैसा रिकवरी कर लिया गया है,गबन के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
रविवार की दोपहर चीनी मिल चेयरमैन रविन्द्र सिंह पुंडीर ने प्रेसवार्ता कर बताया,सहकारी चीनी मिल नानौता मे करीब 68 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया था जिसका जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चोहान व मिल जर्नल मैनेजर अंकित कुमार ने संज्ञान लेते हुए अलग अलग ADMF, उप गन्ना अयुक्त,ट्रेजरी अधिकारी, सहित तीन जाँच कमेटी बनाई थी,इनसे अलग एक जाँच कमेटी फेडरेशन लखनऊ द्वारा भी बनाई गई थी जिन्होंने अपनी अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
इस विषय में थाना नानौता पुलिस द्वारा एक आरोपी पहले से ही जैल भेजा जा चुका है,अब गठित जाँच कमेटियो द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर गबन के दोषियों को किसी भी सूरत में बक्सा नही जायेगा,चाहे वह ठेकेदार हों चाहे वह लेखा विभाग कर्मचारी हो या कोई अधिकारी हो सब पर निष्पक्ष कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान प्रदीप राणा मिल डारेक्टर,अमय सिंह पूर्व डारेक्टर सुधीर सिंह भारी,देविन्द्र सिंह आदि उपस्ति रहे।
Similar Posts
error: Content is protected !!



