नानौता सहारनपुर देश इस समय महंगाई की मार झेल रहा है जिसमे इस समय (शुगर) चीनी के दाम है,आज चीनी के दामो पर जो पैसे बढ़े है उनका असर सीधा गरीब जनता पर पड़ रहा है,प्रत्येक दिन सुबह उठकर हर घर में चाय बनती है चाय एक ऐसी चीज है जिसका स्वाद गरीब आमिर सब लोग चखते है,लेकिन इस बार मीठी चाय पीने वाले गरीब परिवारों की चाय पर फर्क पड़ा है,40 रूपये पर किलो चीनी खरीदने वाले लोग 66 रूपये से 70 खरीदने पर मजबूर हो रहे है।
सोमवार को जब हमने एक चाय की दूकान पर बात की तो उसने बताया हमारी चाय 15 रूपये की बिक रही थी लेकिन अब चीनी के भाव बढने से चाय की कीमत 20 रूपये करनी पड़ गई है,इस सम्बन्ध में चीनी व्यापारी ने बताया चीनी के दामो में बढ़ोतरी हुई है जिसका असर जनता पर पड रहा है हमको भी चीनी पूरी नही मिल रही है,सहकारी चीनी मिल जरनल मैनेजर अंकित कुमार ने बताया चीनी की खपत पर इस बार गन्ने की पैदावार कम होना रहा है गन्ना कम होने के कारण चीनी पहले की मात्रा में कम है।
Similar Posts
error: Content is protected !!



