इस बार यूपी का मुख्यमंत्री कोन बनेगा-आंकड़े देखे

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव करीब आ रहा है प्रदेश की जनता के दिल में यह सवाल जरुर बनता है कि इस बार यूपी का मुख्यमंत्री कोन बनेगा,इस को समझने के लिए हम लेकर आये है ख़ास जानकारी बात करते है साल 2014 की जब देश के अन्दर भाजपा की आंधी आई तो यूपी से भाजपा को 71 लोकसभा सीट मिली और सपा को 5 कांग्रेस को 2 और अपना दल को 2 सीट मिली थी भाजपा की और से प्रधानमंत्री पद का चेहरा नरेन्द्र मोदी रहे यह कहना बिलकुल भी गलत नही होगा की यह जीत मोदी के फैस पर मिली जबकि यूपी में सपा की सारकार थी।

आता है साल 2017 और यूपी विधानसभा चुनाव भाजपा बिना किसी मुख्यमंत्री चेहरे के यूपी चुनाव जीतती है और 312 सीटो पर बम्पर जीत हासिल करती है,इस चुनाव में भाजपा अपने सभी पिछले चुनाव के मुकाबले में 265 सीट की बढत पाकर 312 सीट जीती और सपा जिसकी सूबे में सरकार थी वह 47 सीट पर आ गई सपा ने यहा 177 सीटो पर हार का सामना किया अपने पहले सभी चुनाव के मुकाबले में बसपा यह 19 सीटो पर आई उसको पिछले चुनाव से 61 सीटो का और नुकसान हुआ,और इस तरह भाजपा की यूपी में सरकार बनी मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ।

साल 2019 लोकसभा चुनाव आता है और इस चुनाव में भाजपा को यूपी की 80 सीटो में से 62 सीटों पर जीत मिलती है, पिछले 2014 के मुकाबले इस बार भाजपा को यहां 9 सीटों का नुकसान हुआ यहाँ सपा इस बार भी 5 सीटो पर रही और कांग्रेस ने यहाँ एक सीट खोकर एक पर टिकी जबकि बसपा सपा के साथ गठबंधन में दस सीट जीकर आई।

अब साल आता है 2022 यूपी विधानसभा चुनाव इस चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरा रहे योगी आदित्यनाथ और इस चेहरे पर भाजपा को 2022 के चुनाव में 255 सीट मिली जोकि पिछले चुनाव से 57 सीट कम रही इस चुनाव में बीजेपी का वोट गिरा 84 सीट ऐसी रही जिनमे हार और जीत का मार्जन 500 वोट से लेकर दस हजार वोट रहा,सपा यहाँ पिछले चुनाव से 64 सीटों की बढ़त बनाकर 111 सीटों पर आई और बसपा सिर्फ एक सीट ही जीत पाई।

अब साल आता है 2024 जोकि बहुत अहम् हो जाता है इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की 2014 वाली आंधी जोकि नरेन्द्र मोदी के फेस पर आई थी वो कम हुई भाजपा इस चुनाव में यूपी में पिछली 71 सीटो में से 33 सीट जीत पाई जबकि यहाँ मुख्यमंत्री का चेहरा योगी आदित्यनाथ ही है और सपा 5 से बढ़कर 37 और कांग्रेस 1 से बढ़कर 6 सीटों पर पहुंची बसपा यहाँ अपना खाता भी नही खोल पाई,रालोद ने यहां दो सीट जीती जोकि अब भाजपा की सहयोगी पार्टी है,जबकि आजाद समाज पार्टी 1 सीट जीतकर बहुजन समाज की नई आवाज बनकर सामने आई।

अब सवाल यह बनता है कि 2026 के चुनाव में यूपी का अगला मुख्यमंत्री कोन होगा उसका जवाब है किसका वोट गिरा किसका बढ़ा अगर यह जारी रहा तो इस बार मुख्यमंत्री का बदलना तय है वरिष्ठ पत्रकारों का मनना कि यूपी भाजपा 17 का चुनाव भी मोदी के चेहरे पर जीती थी यहाँ योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर भाजपा का वोट गिरा है बढ़ा नही भले ही चाहे योगी सरकार बुलडोजर के नाम से जानी गई हो लेकिन यहाँ भाजपा का वोट गिरा है आंकड़ो के हिसाब से,ऐसे में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर यह भी है कि इस बार भी अगर यूपी में भाजपा की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री का चेहरा बदला जा सकता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *