इंदौर में राहुल गाँधी की सभा में ‘छात्रों की गूंज’

मध्यप्रदेश के इंदौर में कांग्रेस पार्टी द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गाँधी के निर्देश में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम आयोजित किया इस कार्यक्रमे में छात्र अपार भीड़ के रूप में पहुंचे,राहुल गांधी ने 19 सितंबर 2026 को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सम्भोदित करते हुए कहा कि देश की व्यवस्था पर कुछ चुनिंदा लोगों का कब्जा है और जो लोग इस ‘सिस्टम’ को चला रहे हैं, वे देश में ऐसे लोग चाहते हैं जो सवाल न पूछें बल्कि सिर्फ ‘अंधभक्त’ बनकर रहें। देश की मुख्य संस्थाओं पर सिस्टम पर कुछ लोगो का नियंत्रण है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की राजनीतिक, संस्थागत और आर्थिक व्यवस्था पर कुछ खास लोगों का नियंत्रण है। इस दौरान उन्होंने छात्रों के सवाल के जवाब देते हुए कहा कि छात्र लगातार सवाल पूछते हैं, लेकिन मौजूदा ‘सिस्टम’ और इसके संचालक नहीं चाहते कि युवा या छात्र शिक्षा, विश्वविद्यालयों और रोजगार से जुड़े सवाल उठाएं। उन्होंने चुटकी लेते हुए अंधभक्तों पर बयान देते है कि देश को नफरत से सिर्फ छात्र ही मुक्त कर सकते हैं, ‘अंधभक्त’ नहीं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में शिक्षकों के खाली पदों, सोशल मीडिया पर नियंत्रण और ओबीसी आरक्षण से जुड़े कानूनी विवादों के कारण अटकी भर्तियों के मुद्दों पर भी चर्चा की,राहुल गाँधी ने कुछ छात्रो को मंच पर बुलाकर उनकी समस्याओं को सुना,उन्होंने जाना आज का युवा आजका छात्र चाहता क्या है,इंदौर में हुई राहुल गाँधी की सभा सोसल मिडिया पर युवाओं की पहली पोस्ट बनकर सामने आ रही है,यह तब हुआ जब उन्होंने बीते दिनों जन्तर मन्त्र पर छात्रो के पक्ष में आवाज उठाई तब से छात्रो का लागातर राहुल से जुड़ना देखा जा रहा है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *