ED की गिरफ्तारी को आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

उत्तर प्रदेश| जेल से रिहा होने के बाद ED उनको जेल के गेट से बहार निकलते ही गिरफ्तार किया गया था इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। 29 अक्टूबर की रात होते ही दो पैन कार्ड मामले में जेल से रिहा होने के बाद महज 40 मिनट बाद ही ED ने उन्हें भारी भीड़ के बीच मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर लिया था। और अगले दिन गाजियाबाद की एक अदालत के उनको पेश किया गया जहां से उनको 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया है|

सोमवार को आजम खान के वरिष्ठ वकील निजाम पाशा ने सुप्रीम कोर्ट पहुंच कर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के समक्ष याचिका का जिक्र करते हुए याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की। उनकी मांग को स्वीकार करते हुए CJI ने मामले को इसी हफ्ते सुनवाई करने  के लिए सहमति जताई।  आपको बता दे ED ने जौहर विश्वविद्यालय रामपुर की 426.46 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को अंतिम रूप से कुर्क किया। इसका बाजार मूल्य करीब 1170 करोड़ रुपए है। इसकी जाँच को आधार  मानते हुए ED ने उनको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया|

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!