उत्तर प्रदेश| यूपी SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में गडबडी पाये जाने का सिलसिला शुरू हो गया है,पहले पीलीभीत उसके बाद आजमगढ़ आदि के बाद अब मेरठ में भी मतदाता सूची में गड़बड़ी पाई गई.जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के नेता रविन्द्र प्रेमी ने जिला निर्वाचन से शिकायत की है.इसके अतिरिक्त सपा हाईकमान ने राज्य निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की है. शिकायत करता ने दावा किया है कि मेरठ कैंट विधानसभा में डुप्लीकेट वोटर्स की भरमार मिली है जिसको लेकर सपा नेता रविन्द्र प्रेमी जिला निर्वाचन पहुंचे|
शिकायत करता सपा नेता ने बताया है कि एक ही बूथ पर एक ही वोटर के 5-5 वोट अंकित है, यही नहीं 2 और 3 डुप्लीकेट वोटर्स नामों की संख्या सैकड़ों में मिली है,मतदाता सूची में बूथ अलग अलग है लेकिन नाम और वल्दियत और उम्र एक समान पाई गई है,मतदाता सूची में सामान्य प्रचलन के नाम वाले वोटर्स के 3-3 वोट एक जैसे है,कुछ एक जैसे नाम वाले वोटर्स एक ही बूथ पर 5 वोट मिली है,कुछ लोगों के एक जैसे नाम तीन तीन वोट मिली है,मतदाता सूची में पाई गई गड़बड़ी को लेकर सपा नेता सभी मतदाता सूची को बारीकी से खंगाल रहे है|



