गंगोह में भड़का आक्रोश-नाहिद हसन के पहुंचने की खबर

गंगोह सहारनपुर|बीते दिनों ग्राम कलरेहड़ी स्थित टायर फैक्ट्री में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत और दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है,घटना से नाराज़ लोगों में भारी आक्रोश है और थाना गंगोह पर भारी भीड़ मोजूद है नाराज़ लोग पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं,

बुधवार को मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग गंगोह कोतवाली पहुंच गए- लोगों ने कोतवाली परिसर में धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई – माहौल उस समय गरमा गया, जब आरोप है कि पुलिस ने धरना दे रहे लोगों को कोतवाली परिसर से खदेड़ दिया – इस घटनाक्रम के बाद मौके पर हलचल बढ़ गई – एक युवक की मौत और दूसरे की गंभीर हालत के बीच अब लोगों की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं-इस सम्बन्ध में कैराना विधायक चौधरी नाहिद हसन के पहुँचने की खबर है तो वही पुलिस प्रसाशन के बड़े अधिकारी भी थाना में मोजूद है

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *