सहानपुर| पुलिस लाईन स्तिथ सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि के संबंध में प्रदेश के समस्त जनपदों के ग्राम प्रहरियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित एवं सम्मानित किए जाने के क्रम में को दिखाया गया व पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की समारोह में मंत्री जसवंत सैनी विधायक बृजेश कुमार विधायक देवेंद्र निम तथा विधायक मुकेश चौधरी व जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, जिलाधिकारी सहारनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। वक्ताओं ने ग्राम प्रहरियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस एवं आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं और स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा जनसुरक्षा में सहयोग प्रदान करते हैं।
समारोह के माध्यम से ग्राम प्रहरियों के योगदान को सम्मान देते हुए उन्हें पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सहारनपुर पुलिस ग्राम प्रहरियों के योगदान को सम्मानित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।



