नानौता सहारनपुर |बीते दिनों प्रवेज पुत्र इस्लाम,सारीम कुरैशी पुत्र फरमान,फाजिल कुरैशी पुत्र बिल्ला कुरैशी, प्रवेज कुरैशी पुत्र हाजी इस्लाम,ध्रुव प्रकाश पुत्र नन्दभूषण निवासी नानौता सहारनपुर के पानी की मोटर चोरी कर ली गई थी,व सदाकत पुत्र जविद हसन नि0 ग्राम सिजूड पोस्ट अनंतमऊ थाना नानौता के खेत से मनोब्लोक मोटर चोरी एंव सुधीर जैन निवासी मोहल्ला सरावज्ञान लवकुश बैंकट हाल के सामने अज्ञात चोर द्वारा खेत पर नलकूप पर लगे इंजन का अन्दर सभी सामान चोरी कर लिया गया आदि में थाना नानौता पर मुकदमे दर्ज होने के बाद|
थानाध्यक्ष विकास चारण के कुशल नेतृत्व में थाना नानौता पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तगण 1.अब्दुल अजीज पुत्र युनुस अफरीदी नि0 मौ0 चाहमंजली कोर्ट कस्बा व थाना नानौता जनपद सहारनपुर 2. शहजाद खान पुत्र एजाज नि0 मौ0 अफगानान कस्बा व थाना नानौता जनपद सहारनपुर 3. सावेज पुत्र इकराम नि0 मौ0 शेखजादगान एक मिनारा मस्जिद के पास कस्बा व थाना नानौता जनपद सहारनपुर 4. नदीम पुत्र नूर नि0 मौ0 कानूनगोयान कस्बा व थाना नानौता जनपद सहारनपुर 5.सावेज पुत्र अहसान नि0 मौ0 छत्ता कस्बा व थाना नानौता जनपद सहारनपुर को रुहाडा पुलिया से गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये 04 मोटर, नलकूप इंजन के खुले हुए पार्ट्स, डीजल की टंकी, 01 बैल्ट व मोटर व 01 मोटर मोनोब्लाक व मोटर व इंजन खोलने के औजार (01 हथौडा, 02 पाने, 02 चाबी, 01 प्लास, 01 छेनी, 01 पैंचकस व 01 जम्बो जैड प्लास) बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त तीनों मुकदमो में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की वृद्धि की गई। अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।



