उत्तर प्रदेश सीतापुर की मिश्रिख विधानसभा में भीम आर्मी संगठन वाली आजाद समाज पार्टी काशीराम की राष्ट्रिय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में हुई जनसभा ने यूपी चुनाव से पहले वर्तमान सरकार की नींद उड़ा दी,शुक्रवार को असपा की अपार सभा में भारी भीड़ दिखाई दी जोकि वर्तमान सरकार की सेहत के लिए बिलकुल भी ठीक नही कहा जा सकता,आयोजित सभा में पहुंची अपार भीड़ ने बसपा को भी यह सन्देश देने का काम किया कि बहुजन समाज अब आजाद समाज पार्टी काशीराम के साथ है।
मेला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में राष्ट्रिय अध्यक्ष व नगीना से सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने गदगद होकर जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली प्रतापगढ़ की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन। आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी।



