AIMPLB की जन्तर मंतर पर परमिशन रद्द के बाद प्रेस कोंफेरेंस में महिला ने किया हंगामा

दिल्ली । UCC के विरोध में आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को जंतर-मंतर पर 17 सितंबर का प्रदर्शन स्थगित करना पड़ा, इस लिए कि दिल्ली पुलिस ने बड़ी भीड़ की आशंका में अनुमति देने से किया इनकार। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रस्तावित प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस द्वारा 16 सितम्बर की रात में अनुमति रद्द करने के बाद । भोपाल से पहुंचे लोगों ने प्रेस कोंफ्रेंस कर आरोप लगाया कि दूसरे संगठनों को प्रदर्शन की इजाजत मिलती है, लेकिन मुस्लिम संगठनों को रोका जाता है। बोर्ड की प्रेस वार्ता में राष्ट में नफरत फ़ैलाने वाले चैंनल की पत्रकार ने माहौल बिगाड़ वाह वाही लूटने का प्रयास किया जिसके नाकाम इरादो के बाद प्रेस कोंफ्रेंस से बहार निकाला गया और प्रेस कोंफ्रेंस पूरी करने के बाद मिडिया का धन्यवाद किया।

ब्रहस्पतिवार की सुबह UCC के विरोध में आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के पदाधिकारियों द्वारा दिल्ली पुलिस ने जन्तर मंतर पर परमिशन रद्द किये जाने के सम्बन्ध में प्रेस कोंफ्रेंस कर देश की जनता को मैसेज दिया कि हमने जंतर-मंतर पर 17 सितंबर UCC के विरोध में एक देशव्यापी आन्दोलन शांतिपूर्ण तरीके से लोकतांत्रिक तरीके से देश को बताना चाह रहे कि देश का संविधान क्या है और देश सुरक्षित किस तरह रहेगा देश पर किसी तरह का संकट नही आना चाहिए किसी समुदाय के अधिकारों का हनन नही होना चाहिए किसी के राइट्स को कुचला नही जाना चाहिए ये बताने के लिए हमने एक प्रदर्शन रखा था इसको हमारी शराफत कहें या हमारी गलती कहें कि इस प्रोग्राम के लिए हमने दिल्ली पुलिस से इसकी इजाजत मांगी थी लेकिन अगर सरकार इसको हमारी हिमाकत समझती है तो हम ये हिमाकत बार बार करेंगे।

आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा हम आगे भी परमिशन लेने का काम करेंगे लेकिन हम शांति भंग करने का काम नही करेंगे उन्होंने धन्यवाद देते हुए कहा उस राष्ट नफरत फ़ैलाने वाले चैनल की पत्रकार महिला का धन्यवाद जिसने प्रेस कोंफ्रेंस में बदतमीजी कर AIMPLB को अलर्ट कर दिया कि आगे भी ऐसे लोग दहाड़ी टोपी पहनकर प्रदर्शन में घुस कर माहौल खराब कर सकते है उन्होंने धन्यवाद किया बाकि पत्रकारों का जिन्होंने माहौल बिगाड़ने आई पत्रकार को प्रेस कोंफ्रेंस से बहार निकाला,17 सितम्बर का धरना प्रदर्शन रद्द होने के बाद अब देखना होगा AIMPLB क्या फैसला लेता है,कुछ राजनितिक लोगो का मानना है कि सरकार ने UCC का ऐलान इस लिए किया है कि उनकी आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी सरकार जाती हुई दिखाई दे रही है इस लिए उन्होंने मुस्लिम समुदाय को उकसाने के लिए यूपी में चुनाव का माहौल बनाने के लिए UCC का ऐलान किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *