नानौता सहानपुर। मंगलवार की शाम सहकारी चीनी मिल पर पिछले कई दिनों से किसान मजदूर संगठन द्वारा भ्रष्टाचार के खुलासे की मांग को लेकर दिए जा रहे धरना प्रदर्शन में नया मोड़ा आया। धरना स्थल पर किसान मजदूर संगठन के रास्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह पहुंचे तो जिला प्रसासन की और से एडीएम् सलिल पटेल,एसडीएम योगेश कुमार घौड,मिल जीएम अंकित कुमार सीओ शशी प्रकाश शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सभी अधिकारियों को किसान मजदूर संगठन राष्ट्रिय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह की और से भ्रष्टाचार के खुलासे के लिए 15 अक्टूबर तक का समय दिया गया तब तक के लिए मिल से धरना स्थगित किया गया उन्होंने कहा यदि 15 अक्टूबर तक दोषियों को जैल नही भेजा गया तो मिल पर अनिश्चित काल धरना प्रदर्शन होगा।
इस दौरान एडीएम् सलिल पटेल ने कहा मिल में हुए भ्रष्टाचार की जाँच समिति ने रिपोर्ट जिला अधिकारी को दे दी है,अब जो भी जाँच हुई है उसके आधार पर कार्यवाही होगी,आज धरना स्थल पर किसानो से सकरात्मक तरीके से वार्ता हुई है मुझे नही लगता कि इसमें दोबारा धरने पर बैठने की जरूरत पड़ेगी,जो भी रिपोर्ट सोंपी गई है उसके आधार पर कार्यवाही होगी,आपको बतादे मिल में हुए भ्रष्टाचार के खुलासे की मांग किसान मजदूर संगठन पिछले एक महीने से ज्यादा समय से मांग कर रहा है अब जब इसमें खुलासा के लिए 15 अक्टूबर तक का समय मिला है तो मिल के कई अधिकारीयों व ठेकेदारों की नींद उड़ जाना तय है,अब इसमें देखने वाली बात यह होगी जिला प्रसाशन की और से क्या कार्यवाही की जाती है,इस दौरान चीनी मिल चेयरमैन रविन्द्र सिंह पुंडीर,जिला अध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह,जिला उपाध्यक्ष मोन्टू राणा,ब्लॉक अध्यक्ष सागर राणा सहित सेकड़ो किसान उपस्ति रहे।



