नानौता सहारनपुर । जुमे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश में कानून व्यवस्था बनाएं रखने हेतु SDM व CO एवं थाना अध्यक्ष द्वारा नगर में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर जामा मस्जिद पर मौजूद रहे।
बीते दिनों सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 100 साल पुरानी मस्जिद को अवेध निर्माण करार देते हुए ध्वस्तीकरण किया गया,सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए आदेश पर जिस तरीके से नेताओ द्वारा बयानबाजी की जा रही है और जिन सबूतों को अदालत ने नकारते हुए कार्यवाही की उसको लेकर मुस्लिम समाज नाराज़ है,इसी नाराज़गी को देखते हुए जनपद में कानून व्यवस्था के मद्देनजर थाना नानौता पुलिस व एसडीएम योगेश कुमार गौड़ रामपुर सीओ शशि प्रकाश शर्मा गंगोह थाना अध्यक्ष विकास चरण ने नगर में पैदल मार्च किया व जुमे की नमाज़ के समय जमा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों के बहार पुलिस बल मोजूद रहा।



