रेडिएंट पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सी बी एस ई जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

नानौता सहारनपुर। देवबंद के सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में सी बी एस ई जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें नॉर्थ जोन के लगभग 850 स्कूलों ने भाग लिया जिनके लगभग 1750 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और वही नगर नानौता के रेडिएंट पब्लिक स्कूल के 5 खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें 3 खिलाड़ियों ने पदक जीते। कोच सचिन ठाकुर ने बताया कि अभिनव ने स्वर्ण पदक , नैतिक ने रजत पदक जीत कर सी बी एस ई नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जगह बना ली है और अनिरुद्ध ने कांस्य पदक जीता वही समर चौधरी और रुद्र प्रताप का प्रदर्शन भी काफी सराहनीय रहा।

स्कूल आगमन स्कूल के प्रधानाचार्य अनुज कुमार सैनी और सारिका सैनी , योगेश सैनी, सहदेव पुण्डीर,विकास राणा , नितिन राणा, धर्मवीर सिंह, उदयवीर सिंह , संजीव सैनी , आदि अध्यापको ने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *