राजकीय महाविद्यालय के छात्रो ने बताई समस्या
नानौता सहारनपुर। दिल्ली जन्तर मन्त्र पर हुए छात्रो के धरने के बाद स्टूडेंट्स पहले से कहीं जागरूक होते नज़र आ रहे है,देश में आये दिन अब छात्र अपने अपने स्कूल विधालय में हो रही समस्याओं का वीडियो बना कर सरकार की आंखे खोलने का काम कर रहे है,ऐसे सेकड़ो वीडियो सोसल मिडिया पर देखे जा सकते है जिसमे छात्र छात्राएं एजुकेशन में हो रही समस्याओं का मुद्दा उठा रहे है इसी क्रम में राजकीय महाविद्यालय नानौता के छात्रो ने अपनी अपनी समस्याओं से अगवत कराया।
राजकीय महाविद्यालय नानौता के छात्रो ने बताया कि एजुकेशन हासिल हरने के लिए छात्र छात्राओं को कच्चे रास्ते होकर विधालय में आना जाना पड रहा है छात्रो ने बताया राजकीय महाविद्यालय का रास्ता किसान सेवक इन्टर कालेज के खेल मैदान से होकर आता है जोकि कच्चा है इस लिए यहाँ हल्की बारिश में भी पानी भर जाता है और मैदान में पानी भर जाने के कारण घर वापस लोटना पड़ता है महाविद्यालय का पक्का रास्ता न होने के कारण विधालय में एजुकेशन हासिल करने वाले लगभग तीन हजार छात्र छात्राएं हल्की बारिश में भी भारी परेशानी का समाना करते है और अपनी क्लास भी ड्राप कर देते है।



