नानौता सहारनपुर। ग्राम माधोपुर के रास्ते शराब के ठेके के पास आबादी वाले क्षेत्र में (पोर्क शॉप) सुआर का पका मास बेचने वाली दुकान खोले जाने से नाराज़ ग्रामीण वासियों ने दुकान बन्द कराने हेतु थाना नानौता में शिकायती पत्र दाखिल कर पार्क शॉप को बन्द कराने की मांग की है।
ब्रहस्पतिवार की दोपहर थाना नानौता पहुंचे अजब सिंह,राजू सैनी,किरणपाल सैनी,मुन्ना सैनी,इरफ़ान,हारुन आदि लोगो द्वारा थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बोद्ध को तहरीर देकर बताया ग्राम जम्बूगढ़ में ग्राम माधोपुर के रास्ते शराब के ठेके के पास आबादी वाले क्षेत्र में (पोर्क शॉप) सुआर का पका मास बेचने हेतु एक दुकान खोली गई है जिसके आस पास रहने वाले लोगो को आपत्ति है दुकान के पीछे मुस्लिम समाज के लोगो के प्लाट है मकान है सैनी समाज के लोगो के मकान है (पोर्क शॉप) खोले जाने से आस पास के दुकानदारों को भी परेशानी है इस लिए दुकान को बन्द कराया जाये।
ग्रामीण वासियों द्वारा यह भी जानकारी देते हुए बताया गया है कि ग्राम जम्बूगढ़ क्षेत्र में बने शराब के ठेके को बन्द कराने की मांग पहले से कर चुके है जिसको बन्द कराने के आदेश हुए है समय पूरा होने के बाद ठेका बन्द हो जायेगा।



