गाडी में रास्ते से उठाकर युवक की घर लेजाकर बेदर्दी से पिटाई की

नानौता सहारनपुर। अपहरण कर युवक को पीट पीटकर घायल किया,सूचना पर पहुंची पुलिस हेल्पलाइन 112 ने घायल को उपचार के लिए नानौता सीएचसी लाया गया जहां पीड़ित की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया, दो दिन बाद घायल पीड़ित ने थाना पहुंचकर आप बीती बताई।

मंगलवार की शाम 6 बजे नवीन पुत्र स्वर्गीय निछ्त्र्पाल सिंह नानौता आया था,नानौता से ग्राम लंढोरा की नहर के रास्ते वापस लौटते समय पैदल अपने गाँव छचरोली जा रहा था,पीड़ित द्वारा दिए गए बयान के अनुसार 11 अगस्त की रात्रि 9 बजे के बाद कुछ लोग आये और मारपीट करते हुए मुझे गाडी में डालकर अपने साथ ले गए,इसके बाद के उन्होंने अपने घर लेजाकर मेरे साथ जमकर मारपीट की,जान बचाकर भागे नवीन ने 112 पुलिस हेल्पलाइन की मदत ली,112 पुलिस हेल्पलाइन द्वारा नवीन नानौता सीएचसी लाया गया जहां पीड़ित की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया,दो दिन बाद घायल पीड़ित अपने गाँव व परिवार के लोगो के साथ घायल अवस्था में थाना पहुंचकर आप बीती बताई। पीड़ित की मां मीना द्वारा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही हेतु थाना नानौता में तहरीर दी गई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!