भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों राष्टपति के नाम ज्ञापन दिया

नानौता सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों द्वारा किसान सहकारी चीनी मिल नानौता पर ट्रैक्टर मार्च करते हुए किसान हितेषी मानगो का एसडीएम योगेश कुमार गौड़ को राष्टपति महामुहिम द्रौपदी मुर्मु के नाम विभिन्न मानगो वाला ज्ञापन सोंपा इस दौरान थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बोद्ध सुरक्षाबल के साथ मौजूद रहे और शांतिपूर्ण तरीके से किसानों ज्ञापन दिया।
किसान नेताओं द्वारा दिए गए ज्ञापन के माध्यम से कहा गया विरोध कार्यक्रमों के प्रतिभागी जो भारत छोड़ो दिवस की 84वीं वर्षगांठ व अगस्त क्रांति के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा दिए गए आह्वान और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTUS) के समर्थन में आयोजित किए जा रहे हैं, देश के लोगों के सामने मौजूद गहरे कृषि, आर्थिक और सामाजिक संकट की ओर आपका तत्काल ध्यान आकर्षित करने के लिए SKM का यह मांग पत्र प्रस्तुत करते हैं।
यह विरोध कार्यक्रम पूरे भारत के गांवों, पंचायतों, ब्लॉकों, जिलों, कस्बों और शहरों में आयोजित किया जा रहा है, ताकि किसानों, कृषि श्रमिकों, औद्योगिक श्रमिकों, ग्रामीण मजदूरों, आदिवासियों, कर्मचारियों, युवाओं, महिलाओं और अन्य मेहनतकश तबकों की सामूहिक आवाज को व्यक्त किया जा सके। हम 9 दिसंबर 2021 को दिल्ली की सीमाओं पर हुए ऐतिहासिक किसान संघर्ष के मद्देनजर MSP, ऋण माफी, बिजली के निजीकरण और किसानों के खिलाफ मामलों को वापस लेने के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन को लागू न किए जाने पर अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हैं।
हम आपसे,गणराज्य के संवैधानिक प्रमुख के रूप में,सम्मानपूर्वक आग्रह करते हैं कि आप हस्तक्षेप करें और सुनिश्चित करें कि केंद्र सरकार निम्नलिखित मांगों पर बिना किसी देरी के कार्यवाही करें। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के अध्यक्ष रामपाल सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष सूचित चौधरी युवा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित पँवार युवा मंडल उपाध्यक्ष दीपक कुमार सहित भारी संख्या में किसान उपस्ति रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!