नगर पंचायत नानौता द्वारा कावड़ शिविर लगा श्रद्धालुओं की सेवा की

  1. नगर पंचायत नानौता द्वारा कावड़ शिविर लगा श्रद्धालुओं की सेवा की

नानौता सहारनपुर। नगर पंचायत चेयरमैन रूमाना अफजाल खान के निर्देश में चेयरमैन पति असपा नेता अफजाल खान द्वारा हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की सेवा हेतु शिविर का आयोजन कर फल पानी फ्रूटी आदि का विवरण किया गया। आज सावन शिवरात्रि के पावन पर्व के साथ इस वर्ष की पवित्र कांवड़ यात्रा का समापन हो रहा है। शिव भक्त आज शिवालयों में भगवान भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित कर रहे हैं।

इसी क्रम में हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर शिवालयों में भगवान भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करने हेतु अपने अपने घरो की और लोट रहे श्रद्धालुओं की सेवा हेतु नगर पंचायत चेयरमैन रूमाना खान के निर्देश में नगर पंचायत मुख्य लिपिक प्रदीप कुमार द्वारा शिविर का आयोजन कर फल पानी फ्रूटी आदि का विवरण किया गया। शिविर का उद्घाटन चेयरमैन पति असपा नेता अफजाल खान ने रिबिन काटकर किया एंव भोलेनाथ के भक्तो की सेवा हेतु फल पानी फ्रूटी आदि का विवरण किया गया।

इस मौके पर अफजाल खान ने कहा आस्था अलग हो सकती है, लेकिन इंसानियत और सम्मान की भावना सभी को जोड़ती है।हिन्दू मुस्लिम एकता इस देश की सबसे बड़ी ताकत है जिसको मजबूत बनाये रखने का कर्तव्य हम सब का है,हमे सभी धर्मो का सम्मान करना चाहिए सभी धर्म एक समान है,कोई धर्म नफरत फ़ैलाने की इजाजत नही देता,सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी श्रद्धालुओं शुभकामनाएं।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह गंगोह विधानसभा महासचिव अमजद खान,असपा नगर अध्यक्ष सलमान मलिक,जिला संयोजक अल्पसंख्यक मौलाना असद,नसीम सिद्दीकी,सादिक सैफी,राशिद प्रधान बरसा,अनीस कुरैशी,शमशेर खान,सभासद गौतम,एंव समस्त नगर पंचायत कर्मचारी उपस्ति रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!