नानौता सहारनपुर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एम एल सी किरण पाल कश्यप द्वारा उनकी एमएलसी निधि से ग्राम प्रधान बिलाल चौधरी के प्रस्ताव पर बाबूपुरा में बारात घर बनवाया गया जिसका उद्घाटन एम्एलसी किरण पाल कश्यप व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय महासचिव चौधरी रुद्रसेन ने संयुक्त रूप से किया।
ग्राम प्रधान बिलाल चौधरी के प्रयास से बाबूपुरा में एससी समाज के लिए एक विशाल बारात घर बनवाया गया जिससे एससी समाज के लोगो को बेटियों की शादी करने एंव अन्य कार्यक्रमों के लिए बड़ी राहत मिलेगी,इस मौके पर एमएलसी किरण पाल कश्यप ने कार्यक्रम में मोजूद लोगो को सम्भोदित करते हुए कहा दिल्ली जन्तर मन्त्र पर हुए प्रदर्शन व विपक्ष के दबाव में आकर भ्रष्टाचार भाजपा सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र पर ने इस्तीफा दिया,
उम्होने जनता को आश्वासन देते हुए कहा यूपी में आने वाले विधानसभा चुनाव में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है,इस दौरान रणधोल प्रधान,बिलाल चौधरी ग्राम प्रधान बाबूपुरा,गोरव कश्यप,राफा चौधरी,चौधरी इल्ताफ़,चौधरी अमरीष,चौधरी इकराम,वकील ठेकेदार,हाजी लियाकत,अकबर राव,कामिल,राफा आदि उपस्थित रहे।



