भाजपा ने रणनीति में बदलाव किया-प्रधानमंत्री व गृहमंत्री करेंगे यूपी में प्रचार

उत्तर प्रदेश MLC चुनाव के बाद भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है,यूपी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज़ कर दिया है. पार्टी ने आगामी चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को प्रचार में पहले नम्बर पर रखने की रणनीति बनाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के हर मंडल में चुनावी रैलियां करेंगे. दूसरी और अमित शाह भी यूपी के चुनावी का मोर्चा संभालेंगे. चुनाव के पहले चरण में अमित शाह अलग-अलग शहरों में सभाएं और बूथ सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे|

इसके अतिरिक्त बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता भी प्रदेशभर में चुनावी सभाएं करेंगे और कार्यक्रम भी करेंगे. भाजपा की इन आगामी चुनावी गतिविधियों की पहल 20 नवंबर के बाद होने की पुरजोर तैयारी है. और पार्टी की योजना है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री और अन्य भाजपा वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों के जरिए जनता को जोड़ने हेतु प्रदेश की सभी कमिश्नरियों और क्षेत्रों तक पहुंच बनाने की रणनीति है|

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!