थाना नानौता का SP ग्रामीण ने किया औचक निरीक्षण

नानौता। बीती रात ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक ने नानौता सहारनपुर व शामली सीमा बॉर्डर पहुंच ड्युटी पर तैनात पुलिसकर्मियों व कानून व्यवस्था का जायजा लिया। शनिवार को देर रात ही थाना अध्यक्ष विकास चरण की मौजूदगी में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक द्वारा थाना नानौता का औचक निरीक्षण किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर पुलिस अलर्ट मोड पर दिखाई दी है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक ने देर रात थाना नानौता का औचक निरीक्षण वह रात्रिकालीन गश्त एवं बॉर्डर ड्यूटी की परखी मुस्तैदी का निरीक्षण करने निकले थे इस दौरान उन्होंने नानौता का औचक निरीक्षण किया है।

उन्होंने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों एवं अभिलेखीय व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन कर उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं अद्यतन स्थिति की जांच की गई तथा संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तत्पश्चात थाना नानौता क्षेत्रान्तर्गत संजय चौक एवं शामली-नानौता बॉर्डर पर पहुंचकर रात्रिकालीन ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, सतर्कता एवं मुस्तैदी का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने संजय चौंक स्थित पुलिस चौंकी पर समय बिताते हुए संजय चौंक भी यातयात व्यवस्था को देखा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!