नानौता सहरानपुर| ग्राम ओलरी में मन्दिर पर बाला सोंदरी व शाकुम्बरी माता के उपलक्ष में तीन दिव्शीय मेला लगाया जाता है, जिसमे आस पास दूर दराज के सभी श्रद्धालुओं का आना होता है, वह अपनी मनोकामना पूरी होने की आस्था से ग्राम ओलरी के मन्दिर में व आयोजित मेले में आते है,लेकिन मिली जानकारी के अनुसार, इसी मेले की शांति व्यवस्था को कुछ शरारती तत्वों द्वारा खंडित करने का काम किया गया,बताया गया है कि बीती रात दूसरे गाँव के कुछ लडको ने मेले में विवाद हुआ था|
विवाद का कारण मेले में लगे झूले से शुरू हुआ,मेले में कुछ लोगो ने नाम न बताने की शर्त पर बताया-कुछ लडके मेले में लगे झूले में झूल रहे थे, उन्होंने झूले में झूलने के पैसे नही दिए,जिसको लेकर बहस मार पिटाई में बदल गई,सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मेले में बिनना अनुमति के लगे झूले उतरवा दिए, और मेले में पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई,इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष विकास चरण ने जानकारी देते हुए बताया,मेले में कुछ लडको में आपस में झगड़ा हुआ,दोनों पक्षों ने आपस में फैसला किया, दोनों पक्षों के शांति भंग में चालान कर दिए गए है|



