7 राज्यों के मतदाताओं का दोबारा होगा वेरिफिकेशन

दिल्ली| पिछले एक साल से इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इण्डिया ने SIR के नाम पर देश में जमकर फजीहत करा रखी है.लेकिन हम भारत वासी है हम इसको उपलब्धी ही कहेंगे,अगर नही कहेंगे तो किसी को भी बुरा लगा सकता है.क्योंकि हमारा काम है तारीफ करने का और इन उपलब्धियों पर तालियाँ बजाना.ऐसा इस लिए कि अब फिर इलेक्शन कमीशन 7 राज्यों के मतदाताओं का दोबारा वेरिफिकेशन करायेगी.इलेक्शन कमीशन ने 7 राज्यों के अनुपस्थित, मृत या डुप्लिकेट बताए गए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का एक और मौका दिया है|

इलेक्शन कमीशन की और से अंतिम मतदाता सूची अब 30 नवंबर को जारी होगी.जबकि दिल्ली में इसे 22 दिसंबर को पब्लिश किया जाएगा.जिन राज्यों में मतदाताओं का दोबारा वेरिफिकेशन उनमे हरियाणा,झारखण्ड,महाराष्ट्र,नागालैंड,तेलंगना,दिल्ली,आंध्रप्रदेश शामिल है.SIR को विपक्ष लगातार वोट चोरी का नाम दे रहा है जबकि इस से जुड़े मामले में कई जगहों पर FIR दर्ज हुई है पीलीभीत में तो दो एसडीएम पर FIR के बाद निलम्बित कर देने जैसी कार्यवाही हुई है.इस समय इलेक्शन कमीशन की SIR में विफलता और फजीहत दोनों सामने है|

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!