उत्तर प्रदेश के बनारस में देर रात भाजपा प्रत्याशी की मांग पर री काउंटिंग कराकर भी क्या पाया..वाराणसी में 5वें चरण की दोबारा गिनती में सपा के 4 और भाजपा के 3 वोट बढ़े।
वाराणसी स्नातक MLC चुनाव में पांचवें चक्र तक प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी हो गई है। सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को 28,867 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह को 19,376 वोट मिले। पांचवे राउंड में आशुतोष सिन्हा 9,491 वोटों से आगे रहे।
रीकाउंटिंग की खबर ने जंगल में आग का काम किया है..यूपी में समाजवादी खेमे से हर कोई बनारस की पहाड़िया मंडी मतगणना स्थल की तरफ निकल पड़ा है…रीकाउंटिंग उल्टी पड़ गई है…सपा जीती तो ये जीत महारैली में बदल जाएगी..इतना आदमी वहां पहुंच रहा है… अब तक
7 वे राउंड की मतगणना के बाद वाराणसी स्नातक खण्ड से सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा 14258 वोटो से आगे है। मतगणना स्थल पर कई घंटे मतगणना रुकने के कारण सपा के बढ़े बड़े नेताओं ने मतगणना स्थल पर जमावड़ा लगाया है। इनमें शिवपाल सिंह यादव भी शामिल है।एक सीट MLC शिक्षक सीट सपा पहले ही जीत चुकी है।यह दुसरी भी जीत के करीब है।



