उत्तर प्रदेश|लखनऊ से बड़ी खबर किसानो के लिए जिनकी तेज़ आंधी तेज़ बारिश तेज़ तूफ़ान में फसल प्रभावित हुई है उनके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुआवजा देने के निर्देश दिए है,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दिए गए निर्देश में कहा है जिन किसानो की फसल बारिश में बर्बाद हुई है,उन्हें यूपी सरकार मदत पहुँचाने का काम करेगी,अपने आदेश में उन्होंने सम्बधित अधिकारियो को कहा कि राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यूपी के किसानो की बारिश से प्रभावित फसल के लिए यूपी सरकार द्वारा तत्काल राहत और मुआवजा देने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है,उन्हें मदद पहुंचाने और प्रभावितों को राहत केंद्र व शरणालय केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जिन किसानो की फसल बर्बाद हुई है वह राहत केंद्र व शरणालय केंद्रों पर जायें और यूपी सरकार द्वारा दिए जा रहे मुआवजे को ले सकते है,उन्होंने सख्ती से कहा राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



