- दिल्ली| इण्डिया गठबंधन ने मलिकार्जुन खरगे के निवास मॉक पार्लियामेंट लगाया गया जिसमें वोट चोरी के विरोध में मुख्य चुनाव अयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग शुरू किया,अध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुनण खरगे को ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश करने की अनुमति दी-इससे पहले स्पीकर अध्यक्ष मीरा कुमार ने कहा चुनाव की ताकत के पीछे मतदाता की एक आत्मा है मतदाता चुनाव केंद्र का एक बिंदु है अगर किसी मतदाता को वोट डालने से रोक दिया जाये तो हमारे प्रजा तन्त्र को चोट पहुँचती है|
ये जो झोपडी में रहने वाले कमजोर बेहद गरीब लोग वो वोट डालकर इस मुल्क की किस्मत लिखते है,वे वोट डालकर ही भारत के ऊपर अपने प्रतिनिधि के माध्यम से साशन करते है,कई पीढ़ियों ने जिस पेड़ को सींच कर खड़ा किया छाया दार बनाया,उस पेड़ की जडो पर आज कुल्हाड़ी मारी जा रही है,और हमे कुछ करना है उसके बारे में जैसे भी करना है करना है सर पर कफ़न बांध कर करना है,आपको बतादे यदि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में महाभियोग प्रस्ताव पास हो जाता है, तो संवैधानिक नियमों के तहत उन्हें तुरंत उनके पद से हटा दिया जाएगा।



