उत्तर प्रदेश|मुजफ्फरनगर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओ व किसानो को बड़ा सन्देश दिया है, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सांसद में नेताओ के खाने की थाली का रेट 6 रूपये बताया-उन्होंने कहा राजनीति से ऊपर उठकर देखो आपकी वोट का इस्तेमाल करने वाले नेता-संसद में एक जगह बैठते है,और देश में हिन्दू मुस्लिम कहीं नही है देश में-हिन्दू मुस्लिम की राजनीती से ऊपर उठकर देखो समाज की चिंता करो,कहीं कोई हिन्दू मुस्लिम नही-धर्म मजहब-जाती की राजनीती से ऊपर उठो और समाज की चिंता करो|
उन्होंने कहा उवेशी और मोदी एक सांसद में एक जगह बैठते है,किसी नेता का कोई लड़का प्राईमरी में नही पढ़ता उनके बच्चे विदेश में पढ़ते है,और तुम्हारे बच्चे प्राईमरी पढ़ रहे है,खिचड़ी खाओ देश को महान बनाओ,उन्होंने यह ब्यान ऐसे समय पर दिया जहां फूट डालो और राजनीती करो की निति अपनाई जा रही है,भाई को भाई से लड्या जा रहा है,यह ब्यान सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है,उनके इस ब्यान की जमकर सरहाना की जा रही है,उनका यह बयान को भारतीय एकता और देश की सच्ची प्रेम भावना की नज़र से देखा जा रहा|



