हाईटेंशन विधुत लाईन का समाधान न होने पर पीड़ित देंगे धरना

नानौता सहारनपुर| हाईटेंशन विधुत पावर लाईन मकानों की छत को छूते हुए जा रहे है,जिनको ऊँचाई पर कराने व समाधान के लिए नगरवासियों ने सम्बधित अधिकारीयों को लिखित शिकायती पत्र दिया है,लेकिन तमाम कोशिशो के बाद आज पीड़ित लोग फिर से एकत्रित हुए और समस्या का समाधान न होने पर धरने पर बैठने का ऐलान किया है,इस सम्बन्ध में जब हमने जानकारी लेने के लिए सम्बधित अधिकारी को फोन किया तो उन्होंने फोन नही उठाया|

मोहल्ला चाहमंजली कोट दादा मीराजी रोड स्तिथ निवासी अंसार मंसूरी,महबूब मंसूरी,याकूब मंसूरी,मकसूद मंसूरी,वसी हैदर,रहीस हैदर,अमीर हैदर,अहसान राव,रहीम सलमानी,मोहम्मद हैदर,हसन महन्दी,शाहनवाज मंसूरी आदि ने अपने मकानों के ऊपर से मकानों की छत को छूते हुए नानौता से तीतरों की और जा रही हाईटेंशन विधुत पावर लाईन का समाधान न होने पर धरना देने का ऐलान किया पीड़ितों का कहना है कि हाईटेंशन विधुत पावर लाईन की चपेट में यदि कोई फिर से मर गया तो उसका जिम्मेदार सम्बधित विभाग होगा|

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!