राहुल गांधी को सुल्तानपुर कोर्ट ने मानहानि केस में बरी किया

उत्तर प्रदेश| कांग्रेस समर्थको के लिए बड़ी खबर है कि सुल्तानपुर की कोर्ट ने राहुल गांधी को साल 2018 में बेंगलुरु में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान केन्द्रीय मंत्री अमित शाह पर बयानबाजी के मानहानि मामले में बरी कर दिया है। यह फैसला सुल्तानपुर की विशेष MP-MLA कोर्ट के जज शुभम वर्मा ने दिया है,कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी के आरोप में मानहानि का मुकदमा खारिज कर दिया है,जिससे आज कांग्रेस समर्थको में ख़ुशी का माहौल देखने को मिल रहा है|

राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे जहां से वह सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे,कोर्ट परिसर में वकीलों की भारी भीड़ जमा थी,आपको बतादे सुल्तानपुर में मानहानि केस में शिकायतकर्ता बीजेपी नेता विजय मिश्रा के अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमित शाह को सोहराबुद्दीन केस में एनकाउंटर का आरोपी बताया था,शिकायतकर्ता बीजेपी नेता विजय मिश्रा के अनुसार अमित शाह को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने साल 2014 में अमित शाह को बरी कर दिया गया था।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!