वक्फ सम्पत्ति के खड़े पेड अवैध रूप से काटे गए

नानौता सहारनपुर| मलिक समाज के लोगो द्वारा कब्रस्तान में खड़े पोपलर के पेड़ो को काटे जाने को लेकर नाराज़गी जताते हुए सम्बधित अधिकारीयों द्वारा कार्यवाही की मांग की गई,इस सम्बन्ध में वक्फ कोषाध्यक्ष सलमान मलिक ने जानकारी देते हुए बताया मोहल्ला सरावज्ञान ओलरा रोड़ कस्बा नानौता में एक कब्रिस्तान (पापड़ी) सरकारी भूमि पर स्थित वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन सं0 3594 व 3900 पर दर्ज कब्रिस्तान और वक्फ बोर्ड की सम्पत्ति के खड़े पेडों को दिनांक 8 अक्टूबर को नानौता निवासी दो व्यक्तियों व अन्य 6 से 7 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आपराधिक षड़यंत्र करते हुए फर्जी कमेटी बनाकर फर्जी प्रस्ताव के आधार पर बिना वक्फ बोर्ड बिना कमेटी की अनुमति  के अवैध रुप से काटा गया|

उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा बिना किसी सरकारी अनुमति के सरकारी पेड़ काटने का यह कृत्य सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने और उक्त सरकारी पेडों को बेंचकर अवैध रुप नाजाएज़ धन कमाने की नीयत से किया गया है। इस प्रकरण में सम्बधित अधिकारीयों को मामले से प्रार्थना पत्र अनुसार अगवत कराया गया है,अवैध रुप से सरकारी पेड़ काटने वाले दोषियों के विरुद्ध मुकद्दमा कायम करते हुए सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की गई,इस दौरान इकराम मलिक,मंजूरा मलिक,मोलवी गुलफाम,निसार,इनाम मलिक,कुर्बान मलिक,हाफिज याकूब|

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *