अमरोहा। “कलियुग केवल नाम अधारा। सुमिरि सुमिरि नर उतरहिं पारा॥”अर्थ कलियुग में मुक्ति का केवल एक ही आधार है,ईश्वर का नाम। केवल नाम का सिमरन करके ही मनुष्य इस घोर कलिकाल से पार उतर सकता है। लेकिन अब जो कलयुग चल रहा है उसमे कुछ और ही देखने को मिल रहा है,इस संसार में सबसे बड़ी भक्ति वो है जो इश्वर के लिए ही की जाये लेकिन अब बड़ा क्या छोटा क्या सब लोग आस्था के नाम पर भगवान इश्वर को प्रसन्न करने के लिए अब डीजे बड़े बड़े साउंड लगाकर मंच पर अश्लील डांस किया जा रहा है।
ऐसा ही मामला अमरोहा में आदमपुर थाना क्षेत्र के बीजलपुर गांव में चल रही रामलीला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में रामलीला के मंच पर फिल्मी गानों पर महिला डांस करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात कार्यक्रम हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने धार्मिक मंच पर ऐसे कार्यक्रम को लेकर नाराजगी जताई। इस मामले में लोगों का कहना है कि रामलीला धार्मिक संदेश का मंच है|



