बड़गांव: सहारनपुर के बड़गांव मे शनिवार की शाम ग्राम उमाही राजपूत में मिले योगेश शर्मा के शव को लेकर ग्रामीणों ने नानौता देवबंद बड़गांव मार्ग पर जाम लगाया। ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खडे किए। जाम के दौरान भाजपा नेता ठाकुर अनिल पुंडीर सपा नेता कार्तिकेय राणा ने कार्रवाई का आश्वासन देकर दो घंटे बाद जाम खुलवाया।
जाम के दौरान सीओ देवबंद व सीओ गंगौह नायाब तहसीलदार को मृतक की पत्नी को नौकरी, बच्चों के पालन हेतू मुआवजा दिलाने के एवज ज्ञापन दिया।



