मुस्लिम समाज ने जमकर की शिव भक्तो की सेवा
नानौता सहारनपुर। सावन शिवरात्रि के पावन पर्व के साथ इस वर्ष की पवित्र कांवड़ यात्रा का समापन हो रहा है। शिव भक्त शिवालयों में भगवान भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित कर रहे हैं। हजारो की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे है उनकी सेवा करना भारत के लोग पुन्य का काम समझते है इसी लिए कवाड मार्ग पर जगह जगह शिविर लगाये गए है जहां यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है,इस सेवा में मुस्लिम समाज के लोग भी पीछे नही रहते और वो भी शिव भक्तो की सेवा करने में आगे नज़र आते है।
हेल्पिंग ट्रस्ट की और से डॉ उसेद सिद्दीकी द्वारा अशिविर लगा समर्थको के साथ कवाड मार्ग पर पहुंचे और उन्होंने श्रद्धालुओं की जमकर सेवा की उनके साथ डॉ राधेश्याम,रुस्तम राणा आदित्य राणा अजलान सिद्दीकी अंकुश अंशुल आदि ने मिलकर शिव भक्तो को प्रसाद वितरण किया,इस मौके पर डॉ उसेद सिद्दीकी ने कहा भारत देश दुनिया का एक ऐसा लौता देश है जहां सभी धर्मो के लोग मिलजुल कर एक साथ एक दुसरे के गम को ख़ुशी को बांटते है इसी लिए हम सब मिलकर एक दुसरे के त्यौहार भी एक साथ मनाते है,भारत का दुर्भाग्य है कि राजनीती के स्वार्थ के लिए इस भाई चारे को बार बार खंडित करने का काम किया जाता है लेकिन अमन पसंद लोग इसे टूटने नही देते।



