मिल में हुए भ्रष्टाचार की रिपोर्ट सरकार को भेजी-दोषियों के खिलाफ होगी कार्यवाही-DM

नानौता सहारनपुर । किसान सहकारी चीनी मिल्स नानौता की सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक को जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में चीनी मिल समिति मुख्यालय पर आयोजित किया गया। जिसमे एसडीएम योगेश कुमार,मिल जीएम अंकित कुमार,मिल चेयरमैन रविन्द्र सिंह पुंडीर,सीओ शशी प्रकाश शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहे।

शुक्रवार की दोपहर जिला अधिकारी अरविन्द कुमार चोहान किसान सहकारी चीनी मिल्स के कार्यक्रम में पहुंचे तो मिल्स समिति द्वारा उनका फूलों से जोरदार स्वागत किया गया,आयोजित सामान्य निकाय की वार्षिक बैठक में पिछली सम्पन्न हुई बैठक दिनांक 15-09-2025 की कार्यवाही का अवलोकन एवं पुष्टि की गई। 2-वर्ष 2026-27 में क्षेत्र आवंटन विषयक सुरक्षण प्रस्ताव पर विचार किया गया। 3-वर्ष 2025-26 में बनाये गये 332 नये सदस्य व गन्ना आपूर्ति हेतु 43 सदस्य एवं मृतकों के 604 वारिस सदस्यों की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव पर विचार किया गया। 4-संघ कार्यालय से प्राप्त वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का अनुमोदन किया गया । 5-सत्र 2026-27 हेतु निर्धारित लक्ष्यों एवं कार्य योजना पर विचार आदि पर चर्चा हुई।

इस दौरान जिला अधिकारी ने सभी किसान भाईयों से ज्यादा से ज्यादा गन्ना मिल में लाने की अपील की उन्होंने गन्ने को बाहरी इलाको में न भेजने की भी अपील की कार्यक्रम के अंत पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा एक अनियमिता का मामला संज्ञान में आया था उसके लिए हमने एक जाँच समिति बनाई थी उस के द्वारा सोंपी गई रिपोर्ट को हमने सरकार को भेजा है बहुत ही जल्दी आपको इसका परिणाम मिलेगा जो व्यक्ति इस भ्रष्टाचारm में शामिल है उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मिल डेलीगेट्स सदस्य संजय वीर राणा,प्रमोद कुमार राणा,क्रष्ण सिंह,चन्द्रवीर सिंह,अनिल शर्मा सहित सेकड़ो किसान उपस्ति रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *