उत्तर प्रदेश के मथुरा से गोवर्धन के मौके पर श्रद्धालुओं से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है,तीन श्रद्धालु मानसी गंगा में स्नान कर रहे थे उसी दौरान एक व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर आता है और श्रद्धालुओं से मारपीट करने लगता है,यह सब किसीने देखा और दूर से वीडियो बनाया है अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में सुरक्षा में तैनात एक वॉलिंटियर श्रद्धालुओं को डंडे से पीटता नजर आ रहा है।
वीडियो में तीन श्रद्धालु कपड़े लेकर जान बचाकर भागते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। इस प्रकरण में मथुरा पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि संदर्भित प्रकरण में थाना प्रभारी गोवर्धन को जाँच व आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।



