मो फैजान सिद्दीकी
नानौता सहारनपुर। गंगोह रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में पूजा करने गए श्रद्धालुओं को नाग दिखाई देने से हडकंप मच गया,सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नाग को सुरक्षित रेस्क्यू कर पकड़ लिया, जिससे मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार की दोपहर शिव मंदिर परिसर में पूजा करने गए श्रद्धालुओं को नाग दिखाई दिया,मन्दिर परिसर में काम कर रहे सुमित ने जब नाग देखा तो श्रद्धालुओं में हडकंप मच गया मन्दिर ट्रस्ट ने मन्दिर में नाग होने की सुचना थाना नानौता पुलिस को दी जिसके बाद मन्दिर में वन विभाग की टीम सब इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार, दीवान दीपक कश्यप, सुधीर कुमार मन्दिर पहुंची,और देवराज सिंह ने सावधानीपूर्वक नाग को पकड़कर एक सुरक्षित बोरी में बंद किया।
इस दौरान नगर पंचायत नानौता कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और मन्दिर परिसर में खड़े घांस फूंस को हटा साफ सफाई की,वन विभाग द्वारा नाग को पकड़ उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई की गई।



