भाजपा नेताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली

भाजपा नेताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली

नानौता सहारनपुर। भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दिन भारत को ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिली थी और देश अपनी स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे कर रहा है इसी क्रम में देश आजादी का जश्न मनाने में नील है इसी को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी मण्डल अध्यक्ष विजय पाल सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता क्रष्ण कुमार पुंडीर द्वारा गंगोह रोड चानन धर्मशाला से संचालित कर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जोकि संजय चोंक से होते हुए विकास खण्ड नानौता पर समाप्त की गई।

आजादी के महा पर्व को लेकर भाजपा नेताओ ने बड़े हर्षोल्लास के साथ तिरंगा यात्रा निकाली इस सम्बन्ध में जिला अध्यक्ष अजीत राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश में घर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिससे हमारे देश के लोगो को यह याद रहे कि हमे किन परिस्तिथियों में आजादी मिली और आजादी में किन किन शहीदों ने बलिदान दिया आज का दिन उन वीर शहीदों के लिए है जिन्होंने तिरंगे के निचे खड़े होकर देश को आजाद कराया इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज राणा भाजपा नेता रोबिन जैन संजय वीर राणा अजय सैनी टीटू प्रधान गुलशन कुमार अंकुर जैन सभासद सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्ति रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!