दिल्ली-कुछ तो वजह रही होगी-यूँही कोई बेवफा नहीं होता-ये एक प्रसिद्ध गजल की दो लाईने है जोकि इस समय युसुफ पठान पर फिट बैठ रही है,जिन्होंने कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा से टीएमसी को मिली करारी हार के बाद युसुफ पठान ने ममता बेनर्जी की टीएमसी पार्टी छोड़ी और एन सी पी आई पार्टी में चले गए,वेसे तो उनके साथ 19 सांसद और थे पार्टी छोड़ने वालो में वह अकेले नही थे,लेकिन वह इस समय खूब चर्चा में है,इसकी एक ख़ास वजह है,इस ख़ास वजह का एक पत्रकार ने खुलासा किया है|
गुजरात सरकार ने सांसद यूसुफ पठान को वडोदरा में पिछले 14 सालो से चले आ रहे एक विवादित मामले में 978 वर्ग मीटर का प्लॉट देने की मंजूरी दी है। जिसके लिए वह न्यायालय में लड़ाई लड़ रहे थे,और मजे की बात यह है कि इसी प्लाट में उन्हें 500 वर्ग मीटर जमीन गिफ्ट दी जा रही,जिसकी कीमत 20.53 करोड़ रूपये है,बस इसी बात पर कहा जा रहा है कि कुछ तो वजह रही होगी-यूँही कोई बेवफा नहीं होता,साल 2024 के आम चुनाव में युसुफ पठान भाजपा को हराने के लिए टीएमसी से सांसद बने थे|



