नानौता सहारनपुर। दिल्ली पुराना बस स्टैंड नानौता पर रोड क्रोस करते समय शहजाद पुत्र हामिद हसन निवासी शामली को बाइक सवार ने मारी टक्कर जिससे शहजाद की मौत हो गई।
मुन्ना पुत्र उजैर के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मर्तक उनके बहनोई है वह ट्रेन में जाने के लिए स्टेशन की और जा रहे थे कि तेज बाइक सवार ने शहजाद को टक्कर मारी जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया।



