प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक पर छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप

नानौता/मो फैजान सिद्दीकी/ थाना नानौता क्षेत्र के गांव छचरोली प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक पर मासूम छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। कक्षा 5 की छात्रा ने छेड़खानी का विरोध करते हुए अपने घर जाकर शिकायत की। घटना की सूचना पर पहुंची हेल्पलाइन 112 पुलिस व थाना नानौता पुलिस। प्रार्थमिक विधालय पर गांव वासियों की मौके पर भारी संख्या में भीड़ मोजूद रही। आरोपी अध्यापक को पुलिस ने पूछताछ हेतु हिरासत में लिया। बाद में पीड़ित के पिता ने थाना में तहरीर देकर बताया कि लोगों के बहकावे में आकर पुलिस में तहरीर दी गई थी।

अपने कार्य से स्कूल को प्रगतिशील पहुँचाने वाले व विकास खण्ड कार्यो में अपनी बेहतरीन सेवा प्रदान करने वाले अध्यापक पर आज कक्षा 5 की छात्रा के साथ हुई छेड़खानी का आरोप लगा है। बुद्धवार की सुबह ग्राम छचरोली प्राथमिक विद्यालय में के कक्षा 5 की छात्रा के साथ हुई छेड़खानी को लेकर हंगामा हो गया ग्रामीण वासी बड़ी संख्या में प्रार्थमिक विधालय पहुंचे.आरोप है कि कक्षा 5 की छात्रा स्कूल के कार्यालय में प्रधानाचार्य के कहने पर झाडू लगाने गई थी इसी दौरान स्कूल प्रधानाचार्य कार्यालय पहुंचा और छात्रा के साथ छेड़खानी की पीड़ित छात्रा रोते हुए अपने घर पहुंची तो पीछे पीछे प्रधानाचार्य भी पहुंचा और लगे आरोप को नकारते हुए छात्रा को वापस स्कूल लेजाने लगा.पीड़ित छात्रा की माँ ने घटना को अपने आस पास के लोगो से बताई.और पुलिस हेल्पलाइन 112 पर शिकायत की मामला संगीन होता देख हेल्पलाइन 112 पुलिस द्वारा थाना नानौता पुलिस को सूचना दी गई.मौके पर पहुंची थाना नानौता पुलिस प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बोद्ध ने घटना की जाँच करते हुए पीड़ित की शिकायत के आधार पर शिक्षक को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया। दोपहर बाद पीड़ित के पिता ने थाना में तहरीर देकर कहा लोगो के बहकावे में आकर अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी गई थी बाद में जब हमने बच्ची से पूछताछ की तो उसने छेड़खानी की घटना से इंकार किया। वहीँ इस सम्बन्ध में ग्रामीण वासियों का कहना है कि शिक्षक वर्ष 2016 से स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर था बाद में वह अपनी महनत से प्रधानाचार्य के पद पर बना.इससे पहले कभी विधालय कोई घटना नही घटी अध्यापक का सभी छात्रो के साथ नर्म घटना गाँव में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!