दिल्ली पत्रकार रोजी के साथ दिल्ली पुलिस के अधिकारी द्वारा छेड़छाड़ के विरोध में संसद मार्ग थाना पर धरना प्रदर्शन कर रहे पत्रकार रोजी सहित सभी पत्रकारों को दिल्ली पुलिस ने धरना स्थल से हटाया,दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी को एक महिला पत्रकार रोजी के साथ आपत्तिजनक छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया है,जिसके विरोध में पत्रकार धरना कर रहे है,मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस अधिकारी को बचाने के लिए दिल्ली पुलिस जुटी हुई है,लेकिन महिला पत्रकार की ऍफ़ आई आर लिखने को तैयार नही|
बताया जा रहा हैकि दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी आरोपी ACP विवेक भगत अधिकारी को बचान के लिए महिला पत्रकार रोजी से सम्पर्क कर रहे थे महिला पत्रकार पर शिकायती पत्र वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था,वहीं रविवार की दोपहर बाद पूरा दिन प्रदर्शन करने के बाद पत्रकार रोजी और उनके समर्थन में पत्रकार सम्बधित थाना के सामने रात भर धरना कर रहे थे। महिला पत्रकार के साथ आपत्तिजनक छेड़छाड़ से पत्रकारों में रोष है,सोशल मिडिया पर यूजर लगातार अपनी अपनी प्रति क्रिया दे रहे है और घटना की कड़े शब्दों में निंदा कर रहे है,



