नानौता। सहारनपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में देर रात कहासुनी के बाद तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। होटल मलिक के अनुसार रेस्टोरेंट में कुछ लोग खाना खाने पहुंचे थे, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इसके बाद रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की गई।
घटना के बाद रेस्टोरेंट संचालक कुलवंत सिंह द्वारा थाना नानौता में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किए जाने की गई है। होटल में तोड़फोड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। स्थानीय पुलिस जांच में जुटी।



