नानौता में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई गठित

नानौता सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इकाई द्वारा गंगोह रोड स्थित चानन धर्मशाला नानौता में शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम तरीके से आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा, भाजपा वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार पुंडीर, मंडल अध्यक्ष विजयपाल सिंह राणा,जशवंत बतरा यूपी उद्दोग व्यापर प्रति मण्डल,सुभाष सिंघल,सोनू त्यागी,मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित नगर के व्यापारियों को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों द्वारा व्यापारियों को मुख्य रूप से ‘पद एवं गोपनीयता’ तथा ‘व्यापारी हितों की रक्षा व संगठन के प्रति निष्ठा’ के संबंध में शपथ दिलाई।

बृहस्पतिवार की रात उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सतीश गर्ग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कहा व्यापार से जुड़े ऐसे कार्यक्रम व्यापार को मजबूती प्रदान करने के साथ साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते है ऐसे कार्यक्रम समय समय पर होने चाहिए। जिससे संगठन को मजबूती और व्यापारियों को उर्जा मिलती है,इस दौरान कार्यक्रम में संरक्षक मुकेश परासर, रोबिन जैन,अनुज वीर रुहेला,महामंत्री मुकेश बंसल,विवेक सिंघल, उपाध्यक्ष अनिल पांचाल,कृष्ण गुप्ता,दौलत अली,विश्वास सभासद,आदि उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *