नानौता पुलिस ने 1 करोड़ 20 लाख की स्मेक पकड़ी

नानौता सहारनपुर|थाना नानौता सहारनपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशा तस्कर हिस्ट्रीशीटर अपराधी सहित शातिर नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 590 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत 01 करोड 20 लाख रूपये) व 02 मोबाइल फोन बरामद किये है। सीओ गंगोह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि पकड़े गए आरोपियों का पहला भी अपराधिक इतिहास थाना क़ुतुबशेर सहारनपुर में दर्ज है।

जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन सवेरा” नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। थाना अध्यक्ष विकास चारण के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक जयवीर सिंह उपनिरीक्षक राधा चोहान द्वारा को मुखबिर की सूचना पर थाना नानौता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तीन शातिर नशा तस्कर अभियुक्तगण 1. नौशाद पुत्र इरशाद निवासी मौहल्ला चाहमन्जली कस्बा व थाना नानौता जनपद सहारनपुर (हिस्ट्रीशीटर अपराधी), 2. कलीम पुत्र सलीम निवासी मौहल्ला हबीबगढ ताहिर ईटो वालो के पास थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर व 3. ईसरत पत्नी नसीम निवासी चाँद कालोनी गली न0-06 थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को रेलवे स्टेशन रोड गत्ता फैक्ट्री खण्डर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 590 ग्राम अवैध स्मैक (अभियुक्त नौशाद से 270 ग्राम स्मैक, अभियुक्ता ईसरज जहां से 260 ग्राम स्मैक व 01 मोबाइल फोन तथा अभियुक्त कलीम से 60 ग्राम अवैध स्मैक व 01 अदद मोबाइल) बरामद हुई । गिरफ्तार अभियुक्त नौशाद एक शातिर किस्म का अभ्यस्त हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके विरूद्ध लगभग एक दर्जन मुकदमे में दर्ज है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना नानौता पर मु0अ0सं0 224/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *