धूमधाम तरीके से रावण मेघनाथ कुंभकर्ण के पुतलों को दहन किया

नानौता सहारनपुर। वार्षिक विजय दशमी पर मेघनाथ कुंभकर्ण रावण के पुतलों पर राम व लक्ष्मण द्वारा तीरों की बौछार करते हुए असत्य पर सत्य की जीत अधर्म पर धर्म की जीत बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी पर अहंकारी रावण के पुतलों को धूमधाम तरीके से दहन किया गया। दहन करने से पहले पूर्व सभासद भाजपा नेता रोबिन जैन भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा के पुत्र साहिल सिंह राणा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया।

हर साल की भांति इस साल भी थाना नानौता पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रामलीला कमेटी द्वारा किसान सेवक इंटर कॉलेज खेल मैदान पर धूमधाम तरीके से विजय दशमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पुतले दहन करने से पहले राम लक्ष्मण हनुमान कलाकारों को रथ पर विराजमान कर नगर में बैण्ड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। जिसके बाद खेल मैदान में रावण मेघनाथ कुंभकर्ण के पुतलों पर तीरों की बौछार कर दहन किया गया।इस मौके पर रमेश गुप्ता योगेश गुप्ता मुकेश शर्मा बिजेंद्र रुहेला अरविंद गर्ग पुष्पेन्द्र भटनागर सभासद अंकुर जैन सभासद तेजपाल आदि उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *